उरई, फरवरी 3 -- उरई। जिले में मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर चलने से सर्दी बढ़ गई है। अचानक बढ़ी ठंड से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के साथ चली शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ा। सुबह-शाम ठंडी हवाओं ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान घटकर 20 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में आई इस गिरावट से सर्दी और बढ़ गई है। मौसम विभाग के वल अनुसार आने वाले दिनों में एक बार फिर बरसात होने की संभावना जताई गई है। बरसात के बाद बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बरसात से गेहूं की फसल को लाभ मिला है, क्योंकि नमी गेहूं के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.