मुजफ्फर नगर, जून 12 -- मुजफ्फरनगर। पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी, लू और उमस से परेशान लोगों को बुधवार देर रात मौसम में आए अचानक बदलाव से बड़ी राहत मिली। देर रात तेज आंधी, मूसलाधार बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे जनपद और आसपास के क्षेत्रों में मौसम सुहावना हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे आसमान में घने बादल छा गए। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने लगी और जोरदार बारिश शुरू हो गई। कई घंटों तक चली बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। सुबह करीब पांच बजे शहर और आसपास के क्षेत्रों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम और अधिक ठंडा हो गया। ठंडी हवाओं के चलते सुबह के समय लोगों को जेठ की तपती गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से मौसम बदलाजलभराव से बढ़ी मुश्...