सराईकेला, मार्च 17 -- सरायकेला। सोमवार शाम 07 बजे शहर और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश और गिरे छोटे-छोटे ओलों ने गर्मी की तपिश को कम करने का काम किया। दिनभर की उमस और तेज धूप के बाद शाम को हुए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे वातावरण सुहाना हो गया। छोटे-छोटे ओले गिरने के कारण पारा अचानक नीचे आ गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शाम की इस बारिश ने पिछले कई दिनों से पड़ रही गर्मी से निजात दिलाई। हालांकि, अचानक हुए इस बदलाव से आने वाले दिनों में तापमान में और उतार-चढ़ाव की संभावना जताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.