बाराबंकी, मार्च 20 -- बाराबंकी। मौसम ने शुक्रवार सुबह अचानक करवट बदल ली। तेज हवाओं, झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया, वहीं खेतों में तैयार खड़ी और कटी पड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान चिंतित हो उठे हैं। बेमौसम बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। शहर में जलभराव और गंदगी से परेशानी: सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई तेज बारिश लगभग 45 मिनट तक जारी रही। इस दौरान शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। आलापुर, जसवंत नगर, ककरहिया, कोठी डीह और पीरबटावन जैसे मोहल्लों में नालियां उफनाने लगीं, जिससे सड़कों पर गंदा पानी और सिल्ट फैल गई। लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर कीचड़ और जलभराव के कारण फिसलन बढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई।खेतों में कटी सरसों और खड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.