झमाझम बारिश, अगले दो दिन भी आसार
वाराणसी, अगस्त 31 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार दोपहर बाद अपराह्न लगभग तीन बजे से चमक-गरज के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। चार बजे के बाद बारिश कुछ धीमी पड़ी मगर शाम साढ़े छह बजे तक फुहारें पड़ती रहीं। भादौ के बादलों ने उमस से तो राहत दिला दी मगर शहर के कई इलाकों में देर तक जलजमाव बना रहा। प्रमुख सड़कों पर जाम लगा तो कई जगह वाहन फंसे दिखे। मौसम विभाग के अनुसार 25 मिमी बारिश हुई। सोमवार एवं मंगलवार को भारी वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है। रविवार सुबह से धूप-छांव का माहौल रहा। इससे वातावरण में उमस बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पांच सितंबर तक कानपुर समेत पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट राहत मिली करीब तीन बजे बारिश शुरू होने पर। अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.