प्रयागराज, अगस्त 30 -- झमाझम बारिश से शुरू हुआ अगस्त अंतिम सप्ताह में भी खूब भीगा। रविवार को सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुककर शाम तक तेज बारिश होती रही। लगातार बारिश से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में 9.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, एक जून-2026 से 30 अगस्त तक 752.9 मिलीमीटर बारिश हुई है। रविवार का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। वहीं शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।मौसम यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार: जिले में झमाझम बारिश के आसार विभाग के अनुसार एक से चार सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं। लगातार बारिश से दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। यह भी ...