झमटिया घाट पर सैरात वसूली मामले में चार नामजद
बेगुसराय, मई 8 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। जिला प्रशासन की ओर से पाबंदी के बावजूद झमटिया घाट पर श्रद्धालुओं से जबरन सैरात वसूली किए जाने के मामले में सीओ प्रीतम कुमार गौतम ने बेगूसराय अपर समाहर्ता के निर्देश पर बछवाड़ा थाने में कुल चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपितों में मोहन यादव, सोहन यादव, राजेश पासवान व कमल पासवान शामिल हैं। सीओ ने बताया कि झमटिया घाट पर जिला प्रशासन के द्वारा सैरात की वसूली पर पूर्ण रूप से रोक लगाई गई है। इसके बावजूद प्रशासन को स्थानीय कुछ लोगों के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय दुकानदारों से जबरदस्ती अवैध राशि की वसूली किए जाने की शिकायतें मिल रही थीं। मामले की शिकायत पर जिला अधिकारी के निर्देश पर अपर समाहर्ता के द्वारा 5 मई को झमटिया घाट पहुंचकर स्थानीय दुकानदारों व श्रद्धालुओं से पूछताछ की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.