बेगुसराय, अगस्त 22 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। झमटिया घाट पर आज यानी रविवार को सावन महोत्सव का आयोजन होगा। अंतिम सोमवारी की पूर्व संध्या पर यहां लाखों की संख्या में गंगाजल भरने पधारने वाले कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कांवरियों की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए शनिवार को झमटिया घाट स्थित धर्मशाला में तेघड़ा एसडीएम नीरज सिन्हा व डीएसपी कृष्ण कुमार ने आयोजन समिति के सदस्यों, अधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ बैठक की।

सुरक्षा व्यवस्था एसडीएम ने कहा कि सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर एक दिन पूर्व रविवार को यहां उमड़ने वाली कांवरियों की संभावित भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा व सुविधा की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। गंगा बाया नदी में लबालब पानी भरे रहने के कारण सिर्फ सीढ़ी घाट पर ही नदी में कांवरियों को...