झबरेड़ी कलां हत्याकांड में आरोपी अमन मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 30 -- झबरेड़ा। झबरेड़ी कलां में तीन दिन पहले हुए ऑनर किलिंग मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, रात में हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। मामले को लेकर पुलिस जल्द ही रुड़की एसपी देहात कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना और गिरफ्तारी की जानकारी देगी। आरोपी अमन ने 26 सितंबर को प्रेम प्रसंग के शक में अपनी बहन रूपा और पड़ोसी मुन्ना उर्फ सुरजा को गोली मार दी थी। गोली लगने से दोनों की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.