रुडकी, जनवरी 21 -- रुड़की। झबरेड़ा विधायक विरेंद्र जाती ने बुधवार को रहीमपुर से सर्वज्ञ स्कूल शिवपुरम तक लगभग 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का विधिवत लोकार्पण किया। विधायक जाती ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है और बेहतर सड़कें ग्रामीणों के आवागमन को सुगम बनाने के साथ-साथ क्षेत्र की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगी। लोकार्पण कार्यक्रम में महिपाल सिंह, कदीर, नदीम प्रधान, आज़म, शमीम, मुकर्रम, राकिब तथा कादिर मुक्तियार सहित अनेक गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.