रुडकी, मार्च 14 -- विधानसभा सत्र में मुद्दा उठने के बाद शुरू झबरेड़ा रूट की रोडवेज बस घाटे का सौदा साबित हो रही है। दिनभर सड़क पर दौड़ने के बाद बस केवल 245 रुपये की कमाई कर पाई, जबकि बस में एक हजार रुपये से अधिक का डीजल खर्च हो गया। झबरेड़ा विधायक ने विधानसभा में अपने क्षेत्र में रोडवेज बस सेवा नहीं होने का मुद्दा उठाया था। इसके बाद रुड़की डिपो के अधिकारियों ने इस रूट पर बस सेवा शुरू कर दी। इससे पहले भी निगम कई बार इस रूट पर बस चला चुका है, लेकिन हर बार यह सेवा सफल नहीं हो पाई। इस बार भी स्थिति कुछ अलग नहीं रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.