रुडकी, अप्रैल 8 -- पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने मंगलवार देर शाम ग्राम कोटवाल के पास संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी में उसके पास से 29.20 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अब्दुल कादिर निवासी ग्राम लाठरदेवा शेख, थाना झबरेड़ा के रूप में हुई। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में रोहित कुमार, कुंवर सिंह और रणवीर सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...