रुडकी, फरवरी 24 -- झबरेड़ा, संवाददाता । झबरेड़ा-गुरुकुल मार्ग पर सोमवार देर शाम बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर हॉकी, डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां उसका उपचार जारी है। इस मामले में देर शाम को पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर निवासी राहुल सोमवार शाम झबरेड़ा से गुरुकुल की ओर जा रहा था। ग्राम कोटवाल आलमपुर के पास बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने उसे रोक लिया और उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.