रुडकी, मार्च 21 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा झबरेड़ा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही उत्साह और सांप्रदायिक सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोगों में त्योहार को लेकर भारी उत्साह देखा गया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र, इकबालपुर चौकी और लखनौता चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अकीदतमंदों का तांता लगा रहा। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने खड़े होकर खुदा की इबादत की। नमाज संपन्न होने के बाद सामूहिक रूप से देश और क्षेत्र की खुशहाली, अमन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.