रुडकी, अप्रैल 21 -- झबरेड़ा, संवाददाता। शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के रूहालकी गांव निवासी शुभम और मोनू आपस में रिश्तेदार हैं। मंगलवार की शाम दोनों बाइक से देवबंद से शादी समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। झबरेड़ा के लखनौता चौराहे पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़ें- मदनपुर के शिवगंज बाजार के लिए निकले थे युवक, घटी घटना, पेज 3 लीड आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- ट्रेलर ने बारात से लौट रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.