रुडकी, नवम्बर 29 -- कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों लोग इन दिनों यातायात व्यवस्था की कमी से परेशान हैं। झबरेड़ा से आसपास के शहरों और कस्बों में जाने के लिए पर्याप्त साधन नहीं होने से लोगों को मजबूरी में वैकल्पिक वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। सुबह और शाम ढलते ही ये साधन भी उपलब्ध नहीं होते, जिससे विद्यालयों, दफ्तरों और व्यापार से जुड़े लोगों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ती है। क्षेत्रीय लोगों ने झबरेड़ा में नियमित सार्वजनिक वाहनों के संचालन की मांग की है। स्थानीय निवासी चौधरी बिरम सिंह, यशवीर सिंह, इंद्रेश कुमार, महावीर सैनी, रोहित कुमार, सुलेमान मलिक, जमशेद, भोला सिंह, आदित्य गुप्ता ने बताया कि झबरेड़ा उत्तराखंड का अंतिम कस्बा है, जो यूपी की सीमा से जुड़ा है। आसपास के करीब 20 से 25 गांवों इसी कस्बे से जुड़े हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश शास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.