रुडकी, मार्च 25 -- झबरेड़ा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कस्बे में मामूली विवाद ने उस समय तूल पकड़ लिया जब दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। बाजार में हुई इस मारपीट और गाली-गलौज में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर क्रॉस मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शेरपुर खेलमऊ निवासी अभिषेक कुमार का आरोप है कि 22 मार्च की शाम वह अपने पिता नरेश और भाई गौरव के साथ दुकान पर था। तभी विकास और आकाश ने लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव में उसके पिता भी चोटिल हो गए। आरोपी जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.