देहरादून, मार्च 12 -- रुड़की। थाना झबरेड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया। बुधवार को झबरेड़ा कला बाईपास तिराहे पर पुलिस ने संदिग्ध युवक अक्षय पुत्र योगेश उर्फ मार्शल निवासी झबरेड़ी कला, थाना झबरेड़ा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से .315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में उ0नि0 रविंद्र सिंह, कांस्टेबल राजदीप और होमगार्ड राजेश शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.