रुडकी, फरवरी 25 -- झबरेड़ा नगर पंचायत की ओर से बुधवार को सभी दुकानों और घरों से कूड़ा एकत्र करने के लिए प्लास्टिक की बाल्टियां बांटी गईं। इस पहल का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है। नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि कस्बे को साफ और स्वच्छ रखना केवल नगर पंचायत की ही नहीं, बल्कि सभी नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पर्यावरण मित्र सुबह और शाम दो समय झाड़ू लगाने के साथ-साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूड़ा उठाने का कार्य कर रहे हैं। जहां गलियां संकरी हैं, वहां छोटे वाहनों के माध्यम से कूड़ा संग्रह किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.