रुडकी, अप्रैल 29 -- झबरेड़ा, संवाददाता। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत के नेतृत्व में टीम ने मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे रखे सामान, टिन-शेड और अवैध रूप से किए गए निर्माणों को हटाया गया। टीम ने मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से लगभग 3,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला। अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने कहा कि कस्बे की सुंदरता और आवागमन में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान केवल आज के लिए नहीं है, बल्कि भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...