रुडकी, अप्रैल 9 -- झबरेड़ा, संवाददाता। पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर एक खेत में पेड़ के नीचे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र की लखनौता पुलिस चौकी के पास एक पेड़ के नीचे किसी ने एक युवक का शव पड़ा देखा और सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान रविकांत पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम नियामतपुर, थाना देवबंद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटनास्थल के पास उसकी बाइक बरामद हुई है। शव के पास एक बीयर की बोतल और सल्फास के कुछ पाउच भी बरामद हुए हैं। इन साक्ष्यों को देखकर पुलिस का अनुमान है कि युवक ने सल्फास का सेवन कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि ऐसी जानका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.