रुडकी, अप्रैल 16 -- झबरेड़ा, संवाददाता। सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में कई स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। अधिकांश छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। पुहाना के ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल-2 की छात्रा तेजस्वी ने 94.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में भी पुरस्कृत तेजस्वी जज बनना चाहती हैं। प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भूषण और परिजनों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। एम्बिशन पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम भी इस वर्ष शत-प्रतिशत रहा। लक्ष्य सैनी ने 92.2, सक्षम गुप्ता व तेजस्वी परमार ने 91.6, लक्ष्य अवाना ने 90.4, तथा सताक्षी तिवारी ने 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्थापक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक सोनम रॉस पंवार और प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। यह भी पढ़ें- सबीएसई के मैट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.