लखीसराय, अप्रैल 10 -- कजरा, एक संवाददाता। मेदनी चौकी थाना क्षेत्र के झपानी गांव स्थित किरणपुर-मानीकपुर पथ पर बने नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में 251 कन्याएं शामिल होंगी। आयोजन को लेकर पूरे गांव में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार मंदिर परिसर में भव्य मंडप तैयार किया गया है, जहां 10 अप्रैल से 16 अप्रैल तक श्री 108 शिव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत महायज्ञ का आयोजन होगा। इस दौरान प्रतिदिन हवन-पूजन, रामधुनी यज्ञ सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सरस संगीतमय श्री रामकथा ज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.