झपहां : चहारदीवारी और मकान ढहाने में इस्तेमाल जेसीबी जब्त
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर के झपहां में जमीन कब्जे के दौरान बाउंड्री और निर्माणाधीन मकानों को ढहाने में इस्तेमाल की गई जेसीबी को पुलिस ने कांटी के लश्गरीपुर से जब्त कर लिया है। साथ ही जेसीबी मालिक सुबोध राय को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि इसी दौरान सूचना मिली कि जेसीबी लश्करीपुर निवासी सुबोध राय की है। पुलिस ने कांटी थाना के लश्करीपुर में छापेमारी कर जेसीबी जब्त कर लिया और मालिक सुबोध राय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुबोध ने स्वीकार किया कि जेसीबी को अमित सिंह ने भाड़े पर लिया था और उसे 4600 रुपया किराया दिया गया था। जांच में यह भी पता चला कि घटना के समय सुबोध राय भी झपहां में बाउंड्री तोड़े जाने के दौरान मौजूद था। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: विधायक पर जमीन रजिस्ट्री में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.