झपनीबांध जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, क्षेत्र मे फैली सनसनी
गोड्डा, जून 23 -- पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के अग्गियाबांद गांव निवासी वर्नबास हेंब्रम की 22 वर्षीय पुत्री तारा हेंब्रम का शव सोमवार को झपनीबांध जंगल में एक पेड़ से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका हुआ बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने जंगल में एक पेड़ से युवती का शव लटका देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही एएसआई डोमन राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी प्रक्रिया के लिए थाना परिसर लाया। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। थाना प्रभारी महावीर पंडित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.