बांका, मार्च 16 -- बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी प्रखंड के झपनियां गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन रविवार को हवन के साथ हो गया। अंतिम दिन कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हवन के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सात दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा श्रवण करते रहे। कथावाचक गोपाल ओझा जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। शनिवार की रात्रि में कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण के शुभ विवाह प्रसंग का मनोहारी मंचन किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर...