फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र शैलेंद्र सचान ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने में दोषी गंगानगर कालोनी के सागर राठौर को छह माह की सजा से दंडित किया है। घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की है।प्रवेश शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 25 नवंबर 2012 को शाम को साइकिल से सेंट्रल जेल चौराहा सामान लेने जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार दो लोग आ रहे थे। इन लोगों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। इसी दौरान साइकिल तेजी से चलाते हुये बाइक पर बैठे एक युवक को पकड़कर खींच लिया। जबकि बाइक चलाने वाला भाग गया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम सागर राठौर बताया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। न्यायाधीश ने दोषी सागर राठौर को छह माह की सजा से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.