छपरा, अगस्त 8 -- दिघवारा, निसं। छपरा-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर दरियापुर थाना क्षेत्र के पट्टी पुल के समीप बाइक सवार दो उचक्कों ने एक शिक्षिका के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीन ली और फरार हो गये। पीड़ित शिक्षिका दिघवारा स्थित जय गोविंद उच्च विद्यालय में कार्यरत हैं। घटना के संबंध में उन्होंने दरियापुर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित शिक्षिका कुमारी अंजू ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की शाम वह दिघवारा से टेंपो से अपने घर गोविंदचक जा रही थीं। पट्टी पुल के समीप सब्जी खरीदने के लिए वह टेंपो से उतरीं। सब्जी खरीदने के बाद जैसे ही वह दोबारा टेंपो में बैठने जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो उचक्के उनके समीप पहुंचे और झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन छीन ली। यह भी पढ़ें- Hajipur News: बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मार कर महिला से छीना ...