झपट्टा मारकर नकदी व बैग छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बांदा, मई 14 -- बांदा। थाना कोतवाली नगर पुलिस झपट्टा मारकर छिनैती की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास तीन हजार नकदी, बैंक के दस्तावेज व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया बुधवार को थाना गिरवां क्षेत्र के छिबांव के रहने वाले विवेक तिवारी के साथ दो अज्ञात युवकों ने स्कूटी से आकर बैग व नकद रुपये छीन लिए थे। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर टीमों का गठन कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर की सूचना पर अमन निवासी पोड़ाबाग अलीगंज थाना कोतवाली नगर व सार्थक निवासी कालूकुआं थाना कोतवाली नगर को मेडिकल कॉलेज के पास से 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार्य किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.