देवघर, अप्रैल 5 -- मधुपुर। मधुपुर में इन दिनों झपट्टामार गिरोह सक्रिय है। मधुपुर बाजार से अपने घर चंदवारी जा रही है महिला सिमरन का मोबाइल बाइक सवार उचक्का छीनकर फरार हो गया। घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि चांदमारी निवासी महिला सिमरन कुमारी रात में बाजार से अपने घर लौट रही थी। इसी क्रम में मार्बल हाउस के पास बाइक सवार उचक्के ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को मिलने पर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस झपट्टामार गिरोह के सदस्य की पहचान करने में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.