बांका, अप्रैल 23 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर शहर में बुधवार की शाम में एक युवती से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन कर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड नंबर 12 की कात्यायनी कुमारी ट्यूशन पढ़ाने का काम करती है। बुधवार की शाम में वह बंगाली टोला से ट्यूशन पढ़ा कर पैदल वापस आ रही थी। सड़क पर चलने के दौरान वह मोबाइल पर बात करते हुए आ रही थी कि अचानक पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक ने उसकी मोबाइल छीन ली तथा गोला चौक की ओर भाग निकले। युवती ने उनसे मोबाइल छीनने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह भागने में सफल रहा। यह भी पढ़ें- शोरूम की महिला कर्मी का मोबाइल छीना इस घटना के संबंध में पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया है। यह भी पढ़ें- साइकिल सवार से मोबाइल छीनकर भागे अपराधी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.