बहराइच, जून 18 -- नानपारा, संवाददाता। नानपारा कस्बे के मुख्य बाजार स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर झपटमारों की ओर से हुई वारदात के मामले में तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज के बावजूद पुलिस झपटमारों की परछाई भी नहीं तलाश सकी है। हालांकि एक से पूछताछ की बात कही जा रही है। दिन दहाड़े हुई 95 हजार रुपए की झपटमारी की वारदात से नानपारा के कारोबारियों में नाराजगी है। बहराइच सांसद डा. आनंद गोंड ने पीड़ित कारोबारी से घटना की जानकारी ली है। नानपारा कोतवाली के मुख्य बाजार में आलोक अग्रवाल की आलोक ट्रेडिंग नाम से पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर मोबिल आयल खरीददारी के बहाने पेट्रोल पंप केबिन में दो युवक 95 हजार की नगदी उठा फरार हो गए थे। यह भी पढ़ें- झपटमार गिरोह का कोई सुराग नहीं लगा सकी पुलिस इस मामले से पुलिस महकमे में हड...