झपकी से बेकाबू बस डिवाइडर पर चढ़ी
उन्नाव, अगस्त 12 -- गंजमुरादाबाद। चालक को झपकी लगने से सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे के डिवाइडर से चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में सवारियां बाल बाल बच गईं। एक निजी कंपनी की बस तकरीबन 55 सवारियां लेकर समस्तीपुर बिहार से उदयपुर राजस्थान जा रही थी। बुधवार अलसुबह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति ढोलौवा गांव के निकट चालक को झपकी लगने से बस अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय बस की सवारियों में अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस पलटने से बच गई। जिससे सवारियां बाल बाल बच गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.