बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक हादसा हो गया, जब कार चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया। कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर झाड़ियों को तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले दो युवक बाइक से कप्तानगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लखनऊ से गोरखपुर की तरफ जा रही कार के चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में महाराजगंज कस्बा निवासी अनुज कुमार कसौधन पुत्र पवन कुमार और अनुज कसौधन पुत्र विजय कसौधन घायल हो गए। वहीं कार सवार बैंक कर्मचारी आशीष कुमार पुत्र स्व. आशुतोष, निवासी लखनऊ को भी हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों क...