उन्नाव, मई 23 -- औरास, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा के पास शनिवार सुबह लोडर चालक को झपकी लगने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकराने से छह लोग जख्मी हो गए। बिहार प्रांत जनपद सिवान थाना आंद्रा की रहने वाली 35 वर्षीय मुन्नी देवी, वृद्धा शिव कुमारी, गौतम पुत्र बली प्रसाद, रघुवीर पुत्र संजय, सृष्टि व हरियाणा प्रांत के रोहतक निवासी अतुल पुत्र रामेश्वर लोडर पर सवार होकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के मार्ग से अपने घर सिवान जा रहे थे। शनिवार सुबह औरास थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास लोडर चालक को झपकी लगने से आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया। यह भी पढ़ें- झपकी आने से चावल लदा ट्रेलर पलटा, चालक व हेल्पर घायल हादसे में लोडर पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों ने सभी घायल को एम्बुलेंस से सीएचसी...