उन्नाव, मार्च 7 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे स्थित रघुरामपुर गांव के निकट शुक्रवार सुबह गुजरात से गोरखपुर जाते समय एक ट्रक अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक मामूली चोटिल हो गया। बतातें चलें कि अमरोहा के हयातनगर बबेंथ गांव निवासी चालक प्रेमपाल पुत्र मोहर सिंह ट्रक में अनार लोड़कर अहमदाबाद गुजरात से गोरखपुर लेकर जा रहा था। शुक्रवार सुबह एक्सप्रेसवे स्थिति रघुरामपुर गांव के निकट चालक को झपकी लगने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना पर यूपीडा टीम ने घटनास्थल का रेस्क्यू कर चालक को सीएचसी भेज दिया।फोटो संख्या 7 व 7 ए, एक्सप्रेस वे पर खड़ा क्षतिग्रस्त ट्रक
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.