झपकी लगने से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर मौरंग लदा डंपर पलटा, चालक-कंडक्टर बाल-बाल बचे
औरैया, जून 27 -- अछल्दा, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के चालक को झपकी आने से मौरंग से लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक और कंडक्टर को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार कालपी थाना क्षेत्र के गांव सिरौला निवासी चालक सत्यकेश पुत्र वीर सिंह अपने साथी अखिलेश पुत्र अशोक सिंह निवासी गांव बरही, कालपी के साथ डंपर में हमीरपुर से मौरंग लादकर सीतापुर जा रहे थे। शनिवार तड़के अछल्दा थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के सामने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किमी संख्या 264 पर पहुंचते ही चालक को अचानक झपकी आ गई। इससे डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा अधिकारी कल्लू सिंह व गश्ती दल मौके पर पहुंच गया। टीम ने डंपर में फंसे चालक सत्यकेश और कंडक्टर अखिलेश को सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.