उन्नाव, दिसम्बर 20 -- औरास। थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पंचमखेड़ा गांव के पास शनिवार सुबह आगरा से लखनऊ जा रही कार चालक को झपकी लगने से आगे चल रहे ट्रक में जा घुस गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को डॉक्टर ने इलाज बाद सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। संतकबीर थाना टंगगटा के बैजनाथपुर गांव के रहने वाले मंजीत पुत्र राकेश इसी गांव के निवासी प्रवीण तथा ऋषभ और गोरखपुर थाना वेलघाट के वारवो गांव निवासी अंबिका मिश्र व थाना शिकारगंज के नकोरी गांव निवासी कार चालक आकाश आगरा से कार में सवार होकर आगरा एक्सप्रेस-वे से लखनऊ जा रहे थे। शनिवार सुबह जैसे ही वह औरास थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के पास पहुंचे ही थे कि कार चालक को झपकी लगने से कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.