औरैया, मई 2 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बीसरमऊ गांव निवासी राजीव कुमार अपनी पत्नी संतोषी देवी और बेटी तान्या के साथ ससुराल रूरा से इको कार से नहर पटरी के रास्ते घर लौट रहे थे। सती का पुरवा गांव के पास अचानक चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अरविंद अग्रवाल और उपनिरीक्षक राशिद खान पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद वाहन को भी गड्ढे से बाहर निकलवाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। ग्रामीणों के अनुसार यदि कार नहर की ओर चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद दंपत्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.