अमरोहा, जुलाई 13 -- पंजाब से मजदूरी कर घर लौट रहे लोगों से भरी एक कार सोमवार तड़के नेशनल हाईवे स्थित अम्हेड़ा नहर के पास हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार 11 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जोया सीएचसी भिजवाया, जहां से चालक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बरेली जिले के थाना हफीजगंज क्षेत्र के रसूला कमरूल निशा गांव निवासी लोग अर्टिगा कार से पंजाब से अपने घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह तड़के अम्हेड़ा नहर के पास हाईवे पर पहुंचने पर चालक गुडडू को नींद की झपकी आ गई। यह भी पढ़ें- बेकाबू कार की टक्कर में सीना चीरकर पार हुई लोहे की रेलिंग, चालक की मौके पर मौत, परिवार के छह लोग घायल इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई।हादसे में चालक गु...