मेरठ, अप्रैल 5 -- दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात सोलाना गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने तीन गाड़ियों में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए और एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। बताया जा रहा है चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार शताब्दी नगर निवासी विशाल वर्मा, विकास, शकुंतला और आर्यन दिल्ली के शाहदरा से एक शादी समारोह से लौट रहे थे। सोलाना गांव के पास वे गाड़ी रोककर खड़े थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी सोनल और बेटे रवि के साथ हरिद्वार जा रहे थे और उन्होंने भी अपनी कार रोक ली थी। तभी पीछे से आ रहे कार चालक जितेंद्र निवासी हिसार को झपकी आ गई और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार आगे खड़ी गाड़ी से जा भिड़ी, जिससे कार रेलिंग से टकरा गई। वहीं, अनियंत्रित कार दूसरी कार से भी टकरा गई।जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.