बदायूं, मई 22 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। देर रात घर की छत पर सो रहे युवक का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे पहले जिला अस्पताल और फिर आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पांच दिन तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना का स्थान मामला सिविल कोतवाली के लाइन क्षेत्र के बिल्सी हाईवे स्थित गांव कुरऊ गांव का है।यहां के रहने वाले प्रमोद पुत्र जसवीर सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि पांच दिन पहले प्रमोद रात में अपने घर की छत पर सो रहा था। इसी दौरान देर रात नींद की झपकी में वह उठकर चलने लगा। बताया जा रहा है कि चलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे आ गिरा। हादसे में प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की आवाज सुनकर परिवा...