झपकी बनी हादसे की वजह, रेलिंग तोड़ खाई में पलटा ट्रक
औरैया, जून 13 -- औरैया, संवाददाता। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक चालक को आई झपकी भारी पड़ गई। अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए गहरी खाई में जा गिरा और पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से गुजर रही पेट्रोलिंग टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार झांसी जनपद के थाना महरौली क्षेत्र स्थित लोहर गांव निवासी 28 वर्षीय भूरे पुत्र कल्याण अपने हेल्पर 25 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र महादेव के साथ ट्रक लेकर औरैया आया था। ट्रक खाली करने के बाद शनिवार सुबह दोनों वापस झांसी लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- झपकी बनी हादसे की वजह, अज्ञात वाहन में घुसा बोलेरो लोडर बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यमुना नदी से पहले किलोमीटर संख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.