कन्नौज, जनवरी 25 -- तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार तड़के चालक को झपकी आ जाने से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। नोएडा के गौर सिटी निवासी 48 वर्षीय आशीष अग्रवाल पुत्र गिरिजा किशोर अग्रवाल अपनी ब्रेजा कार से लखनऊ जा रहे थे। कार में उनके साथ 45 वर्षीय पत्नी रुचि, 16 वर्षीय पुत्र शुभ और 13 वर्षीय पुत्र अर्थ सवार थे। रविवार सुबह करीब सात बजे जब उनकी कार तालग्राम थाना क्षेत्र के मुसाफिरपुर गांव के पास पहुंची, तभी चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा टकराई। हादसे में पुत्र अर्थ गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आशीष अग्रवाल, उनकी पत्नी रुचि और पुत्र शुभ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.