झपकी बनी हादसे की वजह, अज्ञात वाहन में घुसा बोलेरो लोडर
औरैया, जून 13 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज कस्बे के निकट स्थित कौशल फिलिंग सेंटर के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बोलेरो लोडर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब औरैया से इटावा की ओर जा रहे बोलेरो लोडर चालक को वाहन चलाते समय झपकी आ गई और वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो लोडर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और बाहर निकलने में असमर्थ रहा। वहीं टक्कर लगने के बाद सामने वाला वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अजीतमल पुलिस, एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम और हाईवे क्रेन मौके पर पहुंच गई। राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू किया गया। क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.