झपकी आने से सैलून में घुसा ट्रेलर,चालक घायल
गुमला, मई 21 -- बसिया। थाना मुख्यालय स्थित देवी गुड़ी चौक में गुरुवार को एक सड़क हादसे में सैलून की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई,जबकि ट्रेलर चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर पतरातू से ओडिशा के अंगुल जा रहा था। इसी दौरान देवी गुड़ी चौक के समीप चालक को झपकी आ गई। जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।अनियंत्रित ट्रेलर सिसई रोड स्थित विनोद ठाकुर के सैलून में जा घुसा। हादसे में दुकान का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलने पर बसिया थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने वाहन की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.