हरदोई, मई 19 -- सांडी। मंगलवार भोर में तिराहा की ओर से आ रहा बालू लदा ट्रक अनियंत्रित होकर गल्ला मंडी के पास सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। सुबह के समय तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और पोल से टकराने के बाद सड़क किनारे पलट गया। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे में कोतवाली देहात क्षेत्र के अटवा असिगांव निवासी रोहित और हेल्पर आशीष घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को तत्काल सीएचसी सांडी पहुंचाया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक रोहित की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि हेल्पर का उपचार सीएचसी में किया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। पुल...