पीलीभीत, अप्रैल 10 -- बरखेड़ा। एंगिल लेकर जा रही पिकअप के चालक को झपकी आने से वह सड़क किनारे अन्य गाड़ियों से टकरा गई। इससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। बीसलपुर की ओर से पीलीभीत सुबह तड़के पांच बजे एक पिकअप जा रही थी। पिकअप में लंबे लंबे एंगिल बेतरतीब भरे हुए थे। कस्बे में पूर्व सांसद के मकान के पास अचानक चालक संतुलन खो बैठा। यह सड़क किनारे खड़ी कार में जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को झपकी आने से हुआ है। दुर्घटना के दौरान पिकअप में भरे एंगिल गाड़ियों के ऊपर जा गिरे। जोरदार टक्कर होने से आसपास में खड़ी गाड़ियां भी एक दूसरे स टकरा गईं। इससे तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक मामले की तहरीर पुलिस को नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.