गोंडा, मई 8 -- गोण्डा। कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार सीमेंट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा मुन्नन खान चौराहे से मनकापुर बसअड्डा जाने वाले हाईवे पर शुक्रवार भोर करीब 3 बजे हुआ। ट्रेलर सड़क किनारे बनी मजार की बाउंड्री तोड़ते हुए पलट गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।पुलिस के मुताबिक ट्रेलर अयोध्या की ओर से आ रहा था और बहराइच रोड की तरफ जा रहा था। मुन्नन खान चौराहे से आगे मनकापुर बस अड्डे की ओर बढ़ते ही एक मजार के पास अचानक ड्राइवर को झपकी आ गई। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर मजार की बाउंड्री से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाउंड्री की दीवार पूरी तरह ढह गई और ट्रेलर वहीं पलट गया। ट्रेलर में लदी सीमेंट की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर कोतवाली नगर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.