मिर्जापुर, अप्रैल 3 -- अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर अहरौरा के वनस्थली महाविद्यालय के पास स्थित अस्थाई टोल प्लाजा के लिए लगाएं एयरटेल के टावर में बीते शनिवार को तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे टोल और टावर कर्मचारियों ने ट्रक चालक से पोल को ठीक कराने की बात कहीं, इसके बाद ट्रक चालक ने टावर के कर्मचारियों को पैसा दिया। इस संबंध में टोल मैनेजर अमित सिंह ने बताया कि मामला टावर के कर्मचारियों और ट्रक चालक के बीच का है। इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...